राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप, बाड़मेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप, बाड़मेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में लू का प्रकोप, बाड़मेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
Modified Date: May 12, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: May 12, 2026 8:10 pm IST

जयपुर, 12 मई (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार को लू का प्रकोप रहा और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 45.6 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि राज्य के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहा।

विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में