दिल्ली में लू चलने की आशंका, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में लू चलने की आशंका, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में लू चलने की आशंका, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: June 10, 2024 / 12:13 pm IST
Published Date: June 10, 2024 12:13 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन में लू चलने और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 37 प्रतिशत रही।

भाषा स्वाती सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में