केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Ads

केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

  •  
  • Publish Date - June 22, 2024 / 03:58 PM IST,
    Updated On - June 22, 2024 / 03:58 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 22 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल के मलप्पुरम जिले के लिए रेड अलर्ट और राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में रविवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है।

इस बीच विभाग ने शनिवार के लिए कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट 11 से 20 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने और येलो अलर्ट 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने का संकेत देता है।

भाषा शुभम नोमान

नोमान