केरल के कई इलाकों में भारी बारिश

केरल के कई इलाकों में भारी बारिश

केरल के कई इलाकों में भारी बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: July 25, 2021 5:30 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 25 जुलाई (भाषा) केरल के कई हिस्सों में रविवार सुबह भारी बारिश हुई।

विभाग के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान था। इन सभी जिलों में रविवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था।

विभाग के अनुसार अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कन्नूर और कासरगोड में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने मन्नार की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और अरब सागर के कुछ हिस्सों में रविवार से 29 जुलाई तक तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

भाषा

नोमान देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में