राजस्थान के बाड़मेर में कई जगह भारी बारिश
राजस्थान के बाड़मेर में कई जगह भारी बारिश
जयपुर, 19 जुलाई (भाषा) राजस्थान में मानसून का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा बाड़मेर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक 97 मिलीमीटर बारिश बाड़मेर के बालोतरा में और 62 मिलीमीटर बारिश राजसमंद के आमेट में दर्ज की गई।
इस दौरान फलोदी में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 3-4 दिन बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 20-21 जुलाई को बारिश में बढ़ोतरी होने तथा कोटा व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघ गर्जन व बारिश जारी रहने की संभावना है।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा

Facebook


