दो दिनों तक इन आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दो दिनों तक इन आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दो दिनों तक इन आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 26, 2019 1:05 pm IST

नईदिल्ली। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के दौरान 8 राज्यों भी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल के नाम शामिल है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 से 12 दिनों में देश के ज्यादातर इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

read more: दंतेवाड़ा जेल ब्रेक कांड का मास्टर माइंड नक्सली दीपक गिरफ्तार, संतरी की कनपटी पर गन रख हुए थे फरार

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी बारिश का अनुामन है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि नॉर्थ इंडिया, वेस्टर्न हिमालयन रीजन और पश्चिमी भारत में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

read more: अक्षय कुमार का ‘बच्चन पांडेय’ अवतार, ‘मिशन मंगल’ के बाद इस फिल्म में ​देखिए दमदार लुक

वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, झारखंड, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर और गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। विभाग का यह भी कहना है कि 1 से 7 अगस्त के बीच मध्य भारत के अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू एंड कश्मीर, लक्षदीप और अंडमान में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश होगी।

read more: स्काई वॉक को लेकर हाई पॉवर कमेटी की बैठक, लोगों ने दी अलग अलग राय, फुट ओव्हर ब्रिज के पक्ष में ज्यादा लोग

विभाग के अनुसार मानसून पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत के आस पास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो मिड-ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक फैला है। इसके चलते पश्चिम बंगाल और आस पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस पास के इलाकों में बना है। दूसरी ओर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भी असर मानूसन पर पड़ रहा है, जिससे अगले कुछ दिन मानसून के जोरदार बारिश के संकेत है।

read more: इस शहर को जल्द मिलेगा जिले का दर्जा, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

विभाग के मुताबिक मध्य भारत में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं दक्षिण भारत में सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। कुल मिलाकर औसत रूप से देश में अब तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/dr2DPp9hn9o” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com