झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
लोहरदगा/मेदिनीनगर, 16 सितंबर (भाषा) झारखंड में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लातेहार में दो और पलामू में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि कुर्से गांव निवासी अयूब अंसारी (55) की बक्साइट डंपिंग यार्ड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अकाशी गांव की रहने वाली कोयली उरांव (49) मवेशियों के लिए घास काटकर घर लौट रही थीं, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।
एक अधिकारी ने बताया कि पलामू जिले में पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप यादव के रूप में हुई है। उन्हें हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 17 सितंबर से चार दिनों तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
भाषा
राखी माधव
माधव

Facebook


