हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी
Modified Date: August 20, 2023 / 08:53 pm IST
Published Date: August 20, 2023 8:53 pm IST

शिमला, 20 अगस्त (भाषा) मौसम विज्ञान कार्यालय ने मानसून के कमजोर होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और ‘ऑरेंज अर्लट जारी किया है। इसके साथ ही 21 अगस्त के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसने बताया कि रविवार को भी राज्य के छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने चंबा और मंडी जिलों के जल संग्रह क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है और 26 अगस्त तक यहां बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हो सकती है, अचानक आई बाढ़ से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है जिससे खड़ी फसलों, फलदायी वृक्षों और पौधों को नुकसान पहुंच सकता है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में