17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दृश्यता कम होने की वजह से विमानों की आवाजाही पर पड़ा असर

17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दृश्यता कम होने की वजह से विमानों की आवाजाही पर पड़ा असर

17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दृश्यता कम होने की वजह से विमानों की आवाजाही पर पड़ा असर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: July 8, 2019 7:22 am IST

मुंबई। महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहरों में सोमवार सुबह से भारी बारिश जारी है। मुंबई के अधिकतर इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से जाम लगा हुआ है। मंबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवागमन पर भी असर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की वजह से सुबह 9.15 बजे से दृश्यता में कमी है। इस वजह से उड़ानें लेट हो रहीं हैं। हालांकि अब तक कोई उड़ान रद्द नहीं की गई। तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े महानगर दिल्ली में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस की FIR पर सुब्रमणियम स्वामी का ट्वीट, बगैर डोप टेस्ट कराए FIR दर्ज कर रही है छग

मौसम विभाग ने पूरे देश में खासकर 17 राज्यों में आने वाले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और पश्चिमी तटीय राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिससे कर्नाटक के तटीय इलाकों में तेज लहरें उठ सकती हैं। केरल, और भारत के समुद्री क्षेत्र में स्थित लक्षद्वीप में अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- राजधानी के 16 स्कूलों में स्पेशल कोचिंग क्लासेस शुरू, कलेक्टर तरुण पिथोरे ने की निशुल्क कोचिंग

इसके पहले शनिवार और रविवार को पूर्वी राजस्थान, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लगातार बारिश से 14 जलाशयों में पानी बढ़ गया है। नासिक में 24 घंटे में रिकॉर्ड 17 सेमी बारिश हुई है। गोदावरी नदी के किनारे से 250 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। गुजरात के वलसाड में भी बाढ़ के हालात हैं। विभिन्न राज्यों में रेस्क्यू टीम अलर्ट पर हैं। बाढ़ की स्थिति पर एनडीआरएफ की टीमें निगाह बनाए हुए हैं।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/1QFzn4Fyw3o” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में