राजस्थान में बदले मौसमी तंत्र से कई जगह फिर जोरदार बारिश

Ads

राजस्थान में बदले मौसमी तंत्र से कई जगह फिर जोरदार बारिश

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 01:50 PM IST

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) राजस्थान में एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा जिले में अत्यधिक भारी बारिश हुई।

वहीं प्रतापगढ़, झालावाड़ और डूंगरपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि इसी अवधि में बीकानेर जिले में मध्यम से भारी बारिश, जबकि चित्तौड़गढ़, बारां और उदयपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कोटा, बूंदी, सिरोही और झुंझुनू जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 207 मिलीमीटर (मिमी) बारिश बांसवाड़ा के घाटोल में दर्ज की गई।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर 19 और 20 सितंबर को भी मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र