राजस्थान के अलवर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश

राजस्थान के अलवर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश

राजस्थान के अलवर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश
Modified Date: August 20, 2024 / 11:34 am IST
Published Date: August 20, 2024 11:34 am IST

जयपुर, 20 अगस्त (भाषा) राजस्थान के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अलवर जिले में कई जगह भारी से अति भारी वर्षा हुई।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम वर्षा हुई। अलवर जिले में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश हुई।

इस दौरान सबसे अधिक 127 मिलीमीटर बारिश बानसूर (अलवर) में दर्ज की गई। अलवर के ही बहरोड़, खैरथल व मंडावर, धौलपुर के राजाखेड़ा, सवाई माधोपुर के गंगापुर, भरतपुर के वैर तथा जयपुर के पावटा में 10 मिमी. से लगभग 80 मिमी. बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान संगरिया (हनुमानगढ़) में दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में