राजस्थान के भरतपुर व दौसा में कई जगह भारी बारिश

राजस्थान के भरतपुर व दौसा में कई जगह भारी बारिश

राजस्थान के भरतपुर व दौसा में कई जगह भारी बारिश
Modified Date: July 8, 2024 / 12:34 pm IST
Published Date: July 8, 2024 12:34 pm IST

जयपुर, आठ जुलाई (भाषा) राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक 91 मिलीमीटर बारिश बांदीकुई में हुई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा तथा भरतपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक 91 मिलीमीटर बारिश दौसा के बांदीकुई में , सिकराय में 76 मिलीमीटर व भरतपुर के भुसावर 91 मिलीमीटर हुई।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक 38 मिलीमीटर बारिश छतरगढ़ में हुई।

राज्य में कई दिनों से जारी बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा है और अधिकतम तापमान में काफी कमी आई है। मौसम केंद्र के अनुसार, फलोदी में पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में