राजस्थान में अनेक जगह भारी से अतिभारी बारिश

राजस्थान में अनेक जगह भारी से अतिभारी बारिश

राजस्थान में अनेक जगह भारी से अतिभारी बारिश
Modified Date: August 6, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: August 6, 2026 1:34 pm IST

जयपुर, छह अगस्त (भाषा) दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी है।

इसके अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी व कई जगह अतिभारी बारिश हुई।

इस दौरान भरतपुर, डीग, अलवर व धौलपुर जिले में भारी से अतिभारी बारिश हुई। सबसे अधिक 170 मिलीमीटर (अतिभारी) बारिश रूदावल (भरतपुर) में दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर का कहना है कि राजस्थान के कुछ भागों में 6-7 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मानसून पुनः सक्रिय होने की पूरी संभावना है।

छह अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

वहीं सात से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। इसी तरह 7-9 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की चेतावनी है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में