जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: राजनाथ सिंह

Ads

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: राजनाथ सिंह

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 01:09 AM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए वार्ता की और दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग की रूपरेखा से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद के हर रूप और अभिव्यक्ति की स्पष्ट रूप से, बिना किसी अपवाद या औचित्य के निंदा की जानी चाहिए।

रक्षा मंत्री ने यह टिप्पणी पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने पर की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में भारत और जर्मनी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बेहद जरूरी स्थिरता व मजबूती प्रदान की है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सिंह ने जर्मनी के साथ रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

बयान के मुताबिक, “दोनों मंत्रियों ने रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र सहित कई द्विपक्षीय सुरक्षा व रक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने रणनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में सैन्य सहयोग को बढ़ाने की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन