अमृतसर में हेरोइन, पिस्तौल की गोलियां जब्त

अमृतसर में हेरोइन, पिस्तौल की गोलियां जब्त

अमृतसर में हेरोइन, पिस्तौल की गोलियां जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: October 5, 2022 7:56 pm IST

अमृतसर (पंजाब), पांच अक्टूबर (भाषा) भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को नौ एमएम पिस्तौल की 50 गोलियां और दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।

यहां एक बयान में कहा गया कि बीएसएफ जवानों ने बुधवार को सुबह भारोपाल गांव में पड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ आवाजें सुनी थीं।

बयान के अनुसार, तलाश अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने पीले रंग के चिपकाने वाले टेप में लिपटे चार पैकटों में कुल 2.060 किलोग्राम की हेरोइन बरामद की। एक पैकेट में नौ एमएम पिस्तौल की 50 गोलियां भी बरामद हुईं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में