जम्मू में हेरोइन बरामद, पांच मादक तस्कर गिरफ्तार

जम्मू में हेरोइन बरामद, पांच मादक तस्कर गिरफ्तार

जम्मू में हेरोइन बरामद, पांच मादक तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: April 7, 2023 / 12:59 pm IST
Published Date: April 7, 2023 12:59 pm IST

जम्मू, सात अप्रैल (भाषा) पुलिस ने शहर में हेरोइन बरामद होने के बाद इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के एक दल ने जानीपुर इलाके में एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वाहन सवार तारिक हुसैन शाह, तसादिक हुसैन और मकसूद हुसैन शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाहू प्लाजा और अरिना में भी हेरोइन बरामद होने के बाद दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विभिन्न थानों में मामला दर्ज किया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में