असम में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त, चार लोग गिरफ्तार

असम में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त, चार लोग गिरफ्तार

असम में दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त, चार लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 10, 2023 / 12:51 pm IST
Published Date: September 10, 2023 12:51 pm IST

गुवाहाटी, 10 सितंबर (भाषा) असम के गुवाहाटी में दो करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की गई और इस मामले में कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बसिष्ठ पुलिस थाने के अंतर्गत जोराबाट चौकी के एक दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी शहर के पूर्वी प्रवेश बिंदु पर एक जांच-चौकी स्थापित की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान रविवार तड़के एक कार से 251.2 ग्राम हेरोइन जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा छह मोबाइल फोन और 1.16 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा

अभिषेक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में