मिजोरम: एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

मिजोरम: एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

मिजोरम: एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
Modified Date: July 16, 2024 / 03:29 pm IST
Published Date: July 16, 2024 3:29 pm IST

आइजोल, 16 जुलाई (भाषा) मिजोरम के आइजोल जिले में एक करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की गई है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की सीआईडी (अपराध) की विशेष स्वापक इकाई ने सोमवार को सेसॉन्ग गांव में छापा मारा और मणिपुर के 40 वर्षीय निवासी के पास से 146 ग्राम हेरोइन बरामद की।

बयान में कहा गया है कि जब्त मादक पदार्थ के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए राज्य पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में