मिजोरम में करीब 20 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

मिजोरम में करीब 20 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

मिजोरम में करीब 20 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
Modified Date: February 20, 2023 / 12:58 am IST
Published Date: February 20, 2023 12:58 am IST

आइजोल, 19 फरवरी (भाषा) मिजोरम में भारत-म्यांमा सीमा पर रविवार को 19.5 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चम्फाई जिले के जोखवथार गांव में नाकाबंदी की और एक वाहन को रोका।

बयान में आगे कहा गया है कि छोटी-छोटी थैलियों में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा जितेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में