मिजोरम में 28 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, छह गिरफ्तार
मिजोरम में 28 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, छह गिरफ्तार
आइजोल, 21 अक्टूबर (भाषा) म्यांमा से सटे सीमावर्ती चंफाई जिले में मिजोरम पुलिस ने 28 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 5.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के आरोप में म्यांमा मूल के एक नागरिक समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि जब्त हेरोइन म्यांमा से तस्करी करके लाई गई थी। उन्होंने कहा कि चंफाई शहर से 20 किलोमीटर दूर तुईपुई गांव के निकट एक वाहन से पुलिस ने बुधवार की रात 5.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
इससे पहले खानकान नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बुधवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति और म्यांमा मूल की एक महिला के कब्जे से 24 ग्राम हेरोइन बरामद की।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह चंफाई के वेनसांग इलाके से पुलिस ने एक वाहन से 156 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।
भाषा संतोष देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


