असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पांच गिरफ्तार
असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पांच गिरफ्तार
गुवाहाटी, आठ मार्च (भाषा) असम के कछार जिले में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।
यह बरामदगी दो वाहनों से की गई।
सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कछार पुलिस ने सिलचर-कालाइन मार्ग पर दो वाहनों को रोका।
सीएमओ ने बताया कि जब्त की गई 538 ग्राम हेरोइन की कीमत 3.25 करोड़ रुपये है।
कार्यालय ने कहा, ‘मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने टीम की व्यवस्थित और कुशल कार्रवाई की सराहना की है तथा कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ असम की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारा राज्य पूरी तरह से नशामुक्त नहीं हो जाता।’’
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


