पूर्वी दिल्ली में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त; एक गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त; एक गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली में पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त; एक गिरफ्तार
Modified Date: March 3, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: March 3, 2026 6:46 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने 26 वर्षीय मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 800 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान मृदुल सिंह तोमर के रूप में हुई है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर 13 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के एक मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया,’उसके पास से कुल 799 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आपूर्ति नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने शुरू में व्यक्तिगत उपयोग के लिए थोड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ खरीदा था, लेकिन पिछले महीने उसने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में वितरण के लिए बड़े पैमाने पर खरीद की।

पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई खेप कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के कासिम विहार से लाभ-साझा करने के आधार पर मंगाई गई थी।

पुलिस ने बताया कि तोमर पहले भी आठ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में