Hidma Supporters/Image Source: IBC24
नई दिल्ली: Hidma Supporters: राजधानी दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर लहराने और पुलिस पर हमला करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में दो थानों में FIR दर्ज की गई और अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कर्तव्यपथ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में छह पुरुष प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 74, 79, 105(2), 132, 221, 223 और 6(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
Hidma Supporters: प्रदर्शन देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के विरोध में आयोजित किया गया था। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आंदोलन स्थल पर मारे गए नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर लहराए। जब पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से मिर्ची स्प्रे का छिड़काव भी किया। इस घटना ने हंगामा बढ़ा दिया।
Hidma Supporters: इंडिया गेट पर कल हुए प्रोटेस्ट के बाद गिरफ्तार किए गए प्रोटेस्ट करने वालों को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक कि प्रोटेस्ट करने वालों के हाथ में माओवादी कमांडर मादवी हिडमा (जो हाल ही में एनकाउंटर में मारा गया) के पोस्टर थे। जब उन्होंने सड़क रोकने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे किया और उन पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#WATCH | Delhi | Protestors arrested following yesterday’s protest at the India Gate brought to Patiala House Court.
As per the Delhi Police, “The protesters were holding posters of Maoist commander Madvi Hidma (who was recently killed in the encounter). When they tried to… pic.twitter.com/TU4BgLxlTJ
— ANI (@ANI) November 24, 2025