हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी युवतियों समेत 10 लोगों को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दबोचा

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी युवतियों समेत 10 लोगों को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दबोचा

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी युवतियों समेत 10 लोगों को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: June 1, 2021 5:57 am IST

चिनहट, उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस ने चिनहट में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान ​विदेशी युवतियों समेत 10 लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में दबोचा है। पुलिस ने मौके से होटल के कुछ कर्मचारी भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Read More News: महबूबा के घर जमकर हुई आशिक की पिटाई…निकला इश्क का जनाजा…बाल काटे…पहनाई जूतों की माला

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के अनुसार चिनहट के विकल्पखंड स्थित रेल विहार कालोनी में सेक्स रैकेट के बारे में पता चला था। इसके बाद देर रात करीब 11 बजे चिनहट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दिया। विकल्पखंड-3 स्थित लग्जरी इन होटल में छापा मारकर दस लोगों को दबोचा। इसमें चार युवतियां और छह युवक है। 

Read More News: कल से खुलेंगी शराब की दुकानें, लेकिन मॉर्निंग वॉक पर लगी रोक, जिला प्रशासन ने जारी की अनलॉक की गाइडलाइन  

जानकारी के अनुसार पकड़ी गई युवतियों में दो उजबेकिस्तान और दो पंजाब की हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने वहां भी छापा मारा। कार्रवाई में होटल के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों सहित कुछ लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी के मुताबिक इस गिरोह का सरगना राजा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Read More News: पैसा पाने किसानों की तरकीब, रात 12 बजे से ही Bank की पासबुक लगा दी लाइन में.. 

पुलिस ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल था। इस दौरान तीन कमरों से विदेशी युवतियों सहित युवक दबोचे गये। वहीं भगदड़ की स्थिति का फायदा उठाकर चार युवक फरार हो गए। पुलिस चारों की तलाशी में जुट गई है।

Read More News:  शव बदलने के बाद अब मुक्तिधाम से सामने आया अस्थियां बदलने का मामला, आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग 


लेखक के बारे में