जयपुर में डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौत

Ads

जयपुर में डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 22, 2020 / 10:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

जयपुर, 22 दिसम्बर (भाषा) शहर की गोपालपुरा रोड पर एक कार के डंपर (आम तौर पर निर्माण सामग्री ढोने में इस्तेमाल होने वाला वाहन) से टकराने के बाद कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोस्तों का यह समूह सोमवार रात ‘गुर्जर की थड़ी’ जा रहा था, जब हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी।

उन्होंने बताया कि मुकेश (30), पुष्पेन्द्र (30) और राकेश (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत