हिमाचल भाजपा ने अपने संगठनात्मक मंडलों का विस्तार कर उन्हें 171 किया
हिमाचल भाजपा ने अपने संगठनात्मक मंडलों का विस्तार कर उन्हें 171 किया
शिमला, आठ दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को कहा कि पार्टी ने राज्य में संगठनात्मक मंडलों की संख्या 74 से बढ़ाकर 171 कर दी है।
यहां जारी एक बयान में बिंदल ने कहा कि मंडलों का गठन परिसीमन समिति द्वारा किया गया है और पुनर्गठन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अनुमोदित किया गया है।
चंबा जिले में (16), सुन्दरनगर (13), महासू (13), सोलन (13), मंडी (13), कुल्लू (12) और नूरपुर (12), पालमपुर (10, ऊना (10) और हमीरपुर (10), शिमला (छह) और देहरा (छह), किन्नौर (पांच) व लाहौल और स्पीति जिले में (तीन) मंडल गठित किए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस पुनर्गठन से राज्य में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत होगा और जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय और पहुंच सुनिश्चित होगी।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


