Himachal Cabinet Expansion 2026 || IMAGE- Ibc24 news archive
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने की संभावना है। (Himachal Cabinet Expansion 2026) उन्होंने बताया कि इस संबंध में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि आलाकमान से हरी झंडी मिलते ही कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। राज्य मंत्रिपरिषद में एक मंत्री पद लंबे समय से खाली है। इसे लेकर लगातार राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं।
नवनिर्वाचित जिला परिषदों के गठन और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन है और राज्य सरकार पूरी तरह नियमों के अनुसार काम कर रही है।
उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत चुनाव विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों से अलग होते हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाता उम्मीदवार के स्थानीय जुड़ाव, उपलब्धता और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होने को प्राथमिकता देते हैं। (Himachal Cabinet Expansion 2026) सुक्खू ने कांग्रेस पर टिकट वितरण में राजनीतिक हेरफेर के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि पार्टी ने किसी उम्मीदवार का टिकट नहीं बदला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय चुनावों में मतदान का आधार अक्सर स्थानीय उम्मीदवार और मुद्दे होते हैं, जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में व्यापक राजनीतिक परिस्थितियों का प्रभाव अधिक रहता है।
Shimla, Himachal Pradesh: Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu says, “…In the coming time, fire department vehicles will be able to reach every location within a distance of 28 kilometres so that whenever a fire breaks out, we can extinguish it immediately. New technology is… pic.twitter.com/sqR8mgs9pH
— IANS (@ians_india) August 11, 2026
सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार
फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत
गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा
चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई