हिमाचल प्रदेश बोर्ड बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा
शिमला, 21 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा।
बोर्ड ने बुधवार को कहा कि अंकों के संकलन में 'मानवीय त्रुटि' के कारण गलत उत्तर कुंजी अपलोड हो गई थी, जिससे कई छात्रों को कम अंक मिले।
यह परीक्षा मूल रूप से आठ मार्च को होनी थी, लेकिन सात मार्च को चंबा जिले के चौरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा कक्षा दसवीं की जगह गलती से कक्षा बारहवीं का प्रश्नपत्र खोले जाने के कारण इसे रद्द कर 29 मार्च को दोबारा आयोजित किया गया था।
बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए थे, जिसके बाद कई छात्रों ने अंग्रेजी में कम अंक आने की शिकायत की। यह मामला हिमाचल प्रदेश सरकारी शिक्षक संघ (एचपीजीटीयू) और निजी स्कूल संघों द्वारा उठाया गया, जिसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बोर्ड को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि जांच में पाया गया कि ‘मानवीय त्रुटि’ के कारण रद्द किए गए प्रश्नपत्र की गलत उत्तर कुंजी अपलोड हो गई थी।
बोर्ड ने इस त्रुटि को स्वीकार करते हुए कहा कि जिन छात्रों को कम अंक मिले हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाएं फिर से जांची जाएंगी और केवल अंक बढ़ाए जाएंगे, घटाए नहीं जाएंगे। संशोधित परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे।
भाषा राखी मनीषा वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: हिमाचल प्रदेश बोर्ड बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm