Chamba Bolreo Accident Video: 500 मीटर गहरे खाई में गिरी बोलेरो.. सामने आई हादसे की खौफनाक तस्वीरें, सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत, आप भी देखें वीडियो

Chamba Bolreo Accident Video: चंबा में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत, मुंडन समारोह से लौट रहे थे सभी।

Chamba Bolreo Accident Video: 500 मीटर गहरे खाई में गिरी बोलेरो.. सामने आई हादसे की खौफनाक तस्वीरें, सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत, आप भी देखें वीडियो

Chamba Bolreo Accident Video || Image- ANI News File

Modified Date: June 18, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 18, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, सात की मौत।
  • मुंडन संस्कार से लौट रहे थे सभी, मौके पर हुई मौत।
  • क्रैश बैरियर नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। हादसा मसरूंड-हमाल मार्ग पर रात करीब दो बजे हुआ। यहाँ एक बोलेरो वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे 500 मीटर गहरे खाई में जा गिरा। (Chamba Bolreo Accident Video) दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग ककरोड़ा गांव में एक मुंडन संस्कार के भोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद वे देर रात अपने गांव लौट रहे थे। वापसी के दौरान बोलेरो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई।

अंधेरे और दुर्गम रास्ते में चला राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गहरी खाई और घने अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में पुलिस का सहयोग किया और खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने में मदद की। (Chamba Bolreo Accident Video) प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्रैश बैरियर नहीं होने पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर्याप्त क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। वही इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही गांव के कई लोगों की मौत से परिवारों और ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी चंबा जिले में एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

गर्मी को देखते हुए अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल : देवजीत सैकिया

उम्रदराज और युवा खिलाड़ी दोनों ही आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं विश्व कप में

टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

फिरोजाबाद में बैंक लॉकर से गिरवी रखा सोना गायब, तीन कर्मचारियों पर मामला दर्ज

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

एफआईएलए समूह ने डोम्स इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत हिस्सेदारी 934 करोड़ रुपये में बेची


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown