हिमाचल प्रदेश : स्थानीय निकाय चुनावों का दूसरा चरण शुरू; 17 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे

हिमाचल प्रदेश : स्थानीय निकाय चुनावों का दूसरा चरण शुरू; 17 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे

हिमाचल प्रदेश : स्थानीय निकाय चुनावों का दूसरा चरण शुरू; 17 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे
Modified Date: May 28, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: May 28, 2026 11:12 am IST

शिमला, 28 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में 1,276 पंचायतों के लिए मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। करीब 17,30,300 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 8,55,597 महिलाएं, 8,74,416 पुरुष और तीसरे लिंग के 17 मतदाता शामिल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

पहले चरण में 1,293 पंचायतों के लिए मतदान मंगलवार को हुआ, जिसमें 78.90 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे और अंतिम चरण में 1,274 पंचायतों के लिए मतदान 30 मई को होगा।

ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों और चार नगर निगमों को छोड़कर, जिनके परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे, बाकी सभी चुनावों के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गई है।

पंचायत चुनावों में 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव अलग-अलग रंगों वाले मतपत्रों के माध्यम से हो रहे हैं – वार्ड सदस्यों के लिए सफेद, उप-प्रधानों के लिए पीला, प्रधानों के लिए हरा, पंचायत समिति सदस्यों के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्यों के लिए नीला।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि चंबा के तिस्सा ब्लॉक के समवाल पंचायत के वार्ड नंबर दो के चुनाव 30 मई को होंगे। इस चुनाव को नियमों के उल्लंघन के कारण स्थगित कर दिए गया था।

तीन चरणों में होने वाले चुनावों में लगभग 50.89 लाख मतदाता मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 31,182 जन प्रतिनिधियों, 3,754 प्रधानों, 3,754 उप-प्रधानों, 21,654 वार्ड सदस्यों, 1,769 पंचायत समिति सदस्यों और 251 जिला परिषद सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

भाषा तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में