हिमाचल प्रदेश: लाहौल और स्पीति के ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई

Ads

हिमाचल प्रदेश: लाहौल और स्पीति के ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 09:10 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 09:10 PM IST

शिमला, 12 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचे इलाकों में कुछ अलग-थलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को एक बार फिर बर्फबारी हुई, जबकि निचले पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई।

जिस्पा, दारचा और शिंकुला में बर्फबारी हुई, वहीं हंसा में 2.5 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई। बर्फबारी के वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुए हैं।

इस बीच, शिमला मौसम विभाग के अनुसार, भरमौर में 12 मिमी, गोंडला में 6.2 मिमी, केलांग में चार मिमी, भुंतर और धर्मशाला में दो मिमी, कुकुमसेरी और कांगड़ा में 1.3 मिमी, जोत में एक मिमी और कल्पा में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मार्च में हुई बारिश और बर्फबारी ने निवासियों, विशेष रूप से मनाली और लाहौल तथा स्पीति के पर्यटन हितधारकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि वे मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बाद पहाड़ियों में पर्यटकों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण घाटी में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे मनाली और उसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ लाहौल और स्पीति के मौसम में भी महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

इसके विपरीत, मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम रहा, सुंदरनगर और सोलन में गर्मी का प्रकोप देखा गया।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र