हिमंत ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नवाचार और अनुसंधान को मजबूत करने का आह्वान किया

Ads

हिमंत ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नवाचार और अनुसंधान को मजबूत करने का आह्वान किया

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 01:57 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 01:57 PM IST

गुवाहाटी, 28 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर नवाचार और अनुसंधान को सशक्त बनाने के लिए युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जिज्ञासा खोज को प्रेरित करती है और खोज ही भविष्य को आकार देती है।”

उन्होंने कहा, “आइए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हम युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें और नवाचार तथा अनुसंधान की संस्कृति को मजबूत बनाएं।”

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को भारतीय भौतिक विज्ञानी सी. वी. रमन द्वारा वर्ष 1928 में ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है।

इस दिन का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर छात्रों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और विज्ञान तथा नवाचार के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है।

भाषा तान्या खारी

खारी