Vijay Sharma Latest Statement: अब राजनीति में आएंगे आत्मसमर्पित नक्सली? डिप्टी सीएम शर्मा बोले- हमें कोई परहेज नहीं है, सक्रिय नक्सलियों से एक बार फिर की ये बड़ी अपील

Ads

अब राजनीति में आएंगे आत्मसमर्पित नक्सली? डिप्टी सीएम शर्मा बोले- हमें कोई परहेज नहीं है, Vijay Sharma Latest Statement on Naxalism

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 12:31 AM IST

Chhattishgarh Police Recruitment 2026. Image Source- IBC24

जगदलपुर। Vijay Sharma Latest Statement: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए सरेंडर करने वाले नक्सलियों को राजनीति में आने का खुला निमंत्रण दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सली जनता की आवाज बन सकते हैं। इसमें किसी को कोई गुरेज या परहेज नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि आत्मसमर्पित नक्सली अपनी विचारधारा के अनुरूप और संविधान के दायरे में रहकर जनता की सेवा करना चाहते हैं, तो उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का पूरा अधिकार है।

सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील

Vijay Sharma Latest Statement: उन्होंने बस्तर संभाग में अभी भी सक्रिय नक्सलियों से पुनः आत्मसमर्पण की अपील की। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा, पुनर्वास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। जो लोग अब भी जंगलों में सक्रिय हैं, वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें।

यह भी पढ़ेः-