Reported By: Anshul Mukati
,Indore Crime News/Image Credit: IBC24.in
Indore Crime News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लसूडिया पुलिस ने एक ही परमिट पर दो अलग-अलग वाहनों से बीयर का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Indore Crime News) पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए की शराब और वाहन जब्त किए हैं।
दरअसल अवैध शराब के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना लसूडिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर बायपास पर कार्रवाई की। पुलिस ने देवास की ओर से आ रहे दो वाहनों एक टाटा ट्रक और एक आयशर को रोककर जांच की, जिसमें दोनों में बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर के 1400-1400 कार्टून भरे पाए गए। (Indore Crime News) कुल 2800 कार्टून बीयर, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है जब्त की गई।
Indore Crime News: साथ ही दोनों वाहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है, जांच में सामने आया कि, दोनों चालक एक ही परमिट के जरिए अलग-अलग वाहनों से बीयर का परिवहन कर रहे थे, दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर काशीराम डाबर और शेख अजगर को गिरफ्तार कर लिया है, (Indore Crime News) फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से जब्त बीयर के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-