मेघालय में एचआईवी का प्रसार राष्ट्रीय औसत से दोगुना : मुख्यमंत्री

Ads

मेघालय में एचआईवी का प्रसार राष्ट्रीय औसत से दोगुना : मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 12:55 AM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 12:55 AM IST

शिलांग, 15 सितंबर (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में एचआईवी/एड्स का प्रसार राष्ट्रीय औसत से दोगुना है। उन्होंने इस संक्रमण से निपटने के लिए ‘‘समन्वित और समग्र समाज की भागीदारी वाला’’ प्रयास करने का आह्वान किया।

संगमा ने मेघालय राज्य एड्स परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में एचआईवी की प्रसार दर 0.40 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 0.20 प्रतिशत है‌।

उन्होंने कहा कि मेघालय में 2010 के बाद से एचआईवी संक्रमण के नये मामलों में 58.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और हर दिन करीब सात नये मामले सामने आ रहे हैं।

संगमा ने कहा, ‘‘फिलहाल एचआईवी के 618 मामले हैं, जिनमें 60 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी और सामाजिक कलंक के कारण कई लोग इलाज जारी नहीं रख पाते हैं।

संगमा ने युवाओं, समुदायों, शैक्षणिक संस्थानों और एचआईवी संक्रमित लोगों को शामिल करते हुए जागरूकता अभियान को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

भाषा

प्रचेता पारुल

पारुल