नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया।
‘हाई फिडेलिटी’, ‘कॉन एयर’ और ‘2012’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अभिनेता कुसैक ने ‘एक्स’ पर लेखिका अरुंधति रॉय का एक लेख साझा किया। लेख में रॉय ने इस सप्ताह की शुरुआत में संसद की ओर मार्च कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करने के लिए अधिकारियों की आलोचना की है।
कुसैक ने पोस्ट किया, ‘‘मेरे पसंदीदा साथी ‘कॉकरोच’ से एक अच्छी खबर।’’
कुसैक ने 2019 में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी उनका समर्थन किया था।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल