गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के पूर्ण अधिवेशन में भाग लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के पूर्ण अधिवेशन में भाग लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के पूर्ण अधिवेशन में भाग लिया
Modified Date: June 4, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: June 4, 2026 4:49 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

शिलांग, चार जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण अधिवेशन में भाग लिया, जिसमें क्षेत्र को और अधिक मजबूत एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।

उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के पूर्ण अधिवेशन में पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और नीति निर्माताओं सहित कई प्रतिष्ठित नेता एक मंच पर जुटे।

एनईसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्ण अधिवेशन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई।’’

इसने कहा कि सभी नेताओं ने पूर्वोत्तर की प्रगति, कनेक्टिविटी और समृद्धि के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सिंधिया ने कहा कि सभी नेता एक ‘‘मजबूत और अधिक समृद्ध पूर्वोत्तर’’ के निर्माण के अपने संकल्प में एकजुट हैं।

भाषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में