High level meeting of Home Minister: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री आज लेंगे बड़ी बैठक, 8 राज्यों के सीएम और 5 केन्द्रीय मंत्री होंगे शामिल
High level meeting of Home Minister: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री आज लेंगे बड़ी बैठक, 8 राज्यों के सीएम और 5 केन्द्रीय मंत्री होंगे शामिल

Today Live News and Updates 23rd June 2025/ Image Credit: Amit Shah X Handle
नई दिल्ली: High level meeting of Home Minister बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। हाल ही में हुई मुठभेड़ में 32 नक्सली मारे जा चके हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलवाद को खत्म करने के लिए आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है।
High level meeting of Home Minister आज दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। आज होने वाली इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।
इसके अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि, गृह सचिव, आईबी चीफ, अर्द्ध सैनिक बलों के डीजी, एनआईए डीजी सहित गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही केन्द्रीय मंत्रालयों के 5 केन्द्रीय मंत्री और उच्चाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नक्सलवाद को खत्म करने की रणनीति बनेगी। मीटिंग में नक्सलियों के खात्मे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने पर चर्चा होगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी ऑपरेशन कामयाबी की बुलंदियों को छू रहा है। एक के बाद एक नक्सलियों के गढ़ ध्वस्त हो रहे हैं और सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ रहा है। जिसका सबसे बड़ा सबूत है अबूझमाढ़ के जंगल में 31 नक्सलियों का एनकाउंटर है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Home Minister Amit Shah will hold a meeting in Delhi today

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm