गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा, शहीद होने वाले अर्धसैनिक बल के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा, शहीद होने वाले अर्धसैनिक बल के परिवार को मिलेंगे 1 करोड़
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान गंवाने वाले अर्धसैनिक बल के हर एक जवान को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। सुकमा में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के 25 जवानों के शहीद होने की घटना के करीब एक महीने बाद गृहमंत्री ने यह घोषणा की। गृहमंत्री ने यह ऐलान भी किया कि अर्धसैनिक कांस्टेबलों के 34,000 पदों को हेड कांस्टेबल के तौर पर अपग्रेड किया गया जाएगा। शेराथांग सीमा चैकी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के एक ‘सैनिक सम्मेलनश् के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि राष्ट्र अपने अर्धसैनिक जवानों के त्याग को सराहता है और उसे उन पर गर्व है।

Facebook


