बेंगलुरू। पायलट माँ के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की बात क्या हो सकती है कि 38 साल तक एयर इंडिया में सेवा देने के बाद जब वो रिटायर हुई तो उनके इस सफर को खास बनाई उनकी बेटी ने और वो भी खुद उड़ान भरके।
For all of you who asked 🙂 that’s mom on her last flight as an operating cabin crew for @airindiain what a lovely day and what amazing passengers! So many best wishes and hugs of course I was in the flight deck 🙂 #proud #grateful pic.twitter.com/eUL3Og4EBr
— Ashrrita (@caramelwings) July 31, 2018
बता दें कि चालक दल की सदस्य के रूप में 38 साल काम करने के जब आखिरी उड़ान पूरी करने पूजा चिंचन्कर मुंबई से बेंगलुरू जा रही थी उस वक्त यात्रियों से लेकर पूरा स्टाफ उनका उत्साहवर्धन कर रहा था। लेकिन पूजा के लिए यह विदाई और भी यादगार बन गयी जब उनकी सेवा की इस आखिरी उड़ान का जिम्मा उनकी ही बेटी अशरिता ने संभाला था।
So happy and honoured to be able to pilot the one flight that mattered. It was my mom’s dream to have me pilot her last flight as an Air Hostess with @airindiain 🙂 As she retires after her glorious 38 years of service, I will be carrying on with her legacy #grateful#proudpic.twitter.com/zcUTNCENzj
— Ashrrita (@caramelwings) July 31, 2018
बता दें कि अशरिता एयर इंडिया की पायलट हैं।और अशरिता का कहना था कि ये मेरी माँ का सपना था कि एयर होस्टेस के रूप में उनकी आखिरी उड़ान की पायलट मैं बनूं।अशरिता कल से ही इस उड़ान के बारे में ट्विटर पर लिख रहीं थीं।
ये भी पढ़े –महाराष्ट्र में और भड़का मराठा आरक्षण आंदोलन, मुंबई में जेल भरो अभियान
अशरिता का कहना है कि 38 सालों की गौरवशाली सेवा के बाद जब मा सेवानिवृत्त होंगी, मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगी।एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संयोग था कि अशरिता वह विमान उड़ा रही थी जो उनकी मां की विदाई उड़ान थी।
वेब डेस्क IBC24