हुड्डा ने बॉन्ड नीति का विरोध कर रहे मेडिकल छात्रों को समर्थन दिया

हुड्डा ने बॉन्ड नीति का विरोध कर रहे मेडिकल छात्रों को समर्थन दिया

हुड्डा ने बॉन्ड नीति का विरोध कर रहे मेडिकल छात्रों को समर्थन दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 16, 2022 8:57 pm IST

रोहतक (हरियाणा), 16 नवंबर (भाषा) हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार की बॉन्ड नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों को बुधवार को समर्थन दिया और उन्हें सदन में यह मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शनरत छात्रों से मुलाकात करने के बाद एक बयान में कहा, ‘‘सरकार का फैसला गलत है क्योंकि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार बॉन्ड नीति थोपने के कारण अपने बच्चों को मेडिकल की शिक्षा मुहैया नहीं करा पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कैंसर इंस्टीट्यूट तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे चिकित्सा संस्थान हरियाणा में कांग्रेस सरकार के दौरान ही आए थे…छात्रों को मामूली फीस पर चिकित्सा शिक्षा दी गयी क्योंकि कांग्रेस सरकार शिक्षा को एक जिम्मेदारी मानती थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता दल सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रही है।’’

गौरतलब है कि रोहतक में पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और कुछ अन्य चिकित्सा कॉलेज के छात्र बॉन्ड नीति के कुछ प्रावधानों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनकी मांगों में अनिवार्य सरकारी सेवा की अवधि सात वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने तथा बॉन्ड की जुर्माना राशि पांच लाख रुपये से अधिक न होना शामिल है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में