कोरोना संकट के बीच 8 जुलाई से खुलेंगे होटल और लॉज, उद्धव ठाकरे सरकार ने दी अनुमति

कोरोना संकट के बीच 8 जुलाई से खुलेंगे होटल और लॉज, उद्धव ठाकरे सरकार ने दी अनुमति

कोरोना संकट के बीच 8 जुलाई से खुलेंगे होटल और लॉज, उद्धव ठाकरे सरकार ने दी अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 6, 2020 1:31 pm IST

मुंबई: तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या के बीच महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने प्रदेश में होटल और लॉज को खोलने की अनुमति दे दी है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में होटल और लॉज 8 जुलाई से खुलेंगे। सरकार ने होटल और लॉज में 33 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दी है। साथ ही सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

Read More: पति शोएब के साथ लाइव वीडियो में बोली सानिया मिर्जा, अक्षय कुमार से करना चाहूंगी शादी, बाबर आजम को बताया पसंदीदा क्रिकेटर.. देखिए

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, यहां रोजाना हजारों मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 206619 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 111740 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 8822 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 86057 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए अंतिम तिथि 21 जुलाई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"