Illegal Pakistanis in India: 41 साल से बिना वीजा भारत में रहने वाली पाकिस्तानी महिला.. जवान बेटियों को छोड़कर लौट रही अपने मुल्क, सुनें
पिछले 27 अप्रैल तक लगभग 272 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
How many illegal Pakistanis are there in India?
- भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों को निर्धारित समय में वापस भेजने का आदेश दिया।
- गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों को पाक नागरिकों की पहचान करने के निर्देश दिए।
- 272 पाकिस्तानी नागरिक अब तक अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान लौट चुके हैं।
How many illegal Pakistanis are there in India?: नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम और कड़े फैसले लिए हैं। सरकार ने सिंधु जलसंधि को निरस्त कर दिया, पाकिस्तान के यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया और सबसे महत्वपूर्ण कदम भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का था।
भारत सरकार ने निर्देश जारी किया कि पाकिस्तानी नागरिक, जिनमें मेडिकल वीजा और टूरिस्ट वीजा पर भारत में रह रहे लोग शामिल हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत छोड़ना होगा। हालांकि, लॉन्गटर्म वीजा पर भारत में रह रहे हिन्दू शरणार्थियों को इस आदेश से राहत दी गई है।
How many illegal Pakistanis are there in India?: इस फैसले के बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के निर्देश दिए। अब, भारतीय पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
मध्यप्रदेश में पाक नागरिकों की पहचान
मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यभर में 228 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय सीमा के भीतर देश नहीं छोड़ता है, तो उस पर पासपोर्ट अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तानी महिला की अपील
How many illegal Pakistanis are there in India?: इस बीच, न्यूज एजेंसी ANI ने एक पाकिस्तानी महिला से बातचीत की, जो पिछले 41 वर्षों से भारत में रह रही थी। उसने बताया कि उसने भारत की नागरिकता नहीं ली है और अब उसे अपनी जवान बेटियों को छोड़कर पाकिस्तान लौटना पड़ रहा है। महिला ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और सरकार से मांग की कि आतंकी तत्वों को सख्त सजा दी जाए, लेकिन उसने प्रवासी पाकिस्तानियों को वापस भेजने के फैसले को गलत बताते हुए उनकी राहत की अपील की।
मैं कराची पाकिस्तान की हूं
मैं 41 साल से भारत में रह रही थी
अब मुझे 41 साल के बाद भारत छोड़कर जाना पड़ रहा है क्योंकि मैंने भारत की नागरिकता नहीं ली मैं अपने घर में अपनी जवान बेटियों को छोड़कर जा रही हूं
बताइए 41 साल से पाकिस्तान महिलाएं भारत में बगैर नागरिकता के बगैर वीजा… pic.twitter.com/BVq2TO1TnN
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) April 30, 2025
अब तक पाकिस्तानी नागरिकों का लौटना
अब तक, 27 अप्रैल तक, 272 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते पाकिस्तान लौट चुके हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस फैसले के तहत 13 राजनयिकों और अधिकारियों समेत 629 भारतीय नागरिक पिछले दो दिनों में पाकिस्तान से भारत वापस लौटे हैं। इस निर्णय से यह स्पष्ट है कि भारत सरकार पाकिस्तान से संबंधित सुरक्षा खतरे को लेकर गंभीर है और अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
How many illegal Pakistanis are there in India?: इसी तरह पिछले 27 अप्रैल तक लगभग 272 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा था कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर सैकड़ों और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है। अधिकारी के मुताबिक रविवार तक पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 13 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 629 भारतीय नागरिक पिछले दो दिन में पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पाकिस्तान से आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों से अवैध पाक नागरिकों को वापस भेजने का निर्णय लिया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: How many illegal Pakistanis are there in India?, The returning woman appealed to the Modi government for relief

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm