फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर तमिलनाडु में जबरदस्त उत्साह

फिल्म 'जन नायकन' को लेकर तमिलनाडु में जबरदस्त उत्साह

फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर तमिलनाडु में जबरदस्त उत्साह
Modified Date: July 23, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: July 23, 2026 10:26 am IST

चेन्नई, 23 जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ अभिनीत फिल्म ‘जन नायकन’ के पहले दिन का पहला शो देखने के लिए बृहस्पतिवार सुबह अभिनेता के प्रशंसकों और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उत्साही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी।

दर्शकों ने विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज का रंगारंग अंदाज में जश्न मनाया।

कई सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आतिशबाजी की गई, संगीत बजाया गया, ड्रोन लाइट शो आयोजित किए गए और बड़े-बड़े केक काटे गए।

कई लोगों ने कहा कि वे एक साथ खुशी और दुख महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस बात से खुश हैं कि लंबे इंतजार के बाद फिल्म रिलीज हुई है लेकिन इस बात से दुखी भी हैं कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी।

रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स, वुडलैंड्स और कैसिनो उन प्रमुख सिनेमाघरों में शामिल रहे, जहां ‘जन नायकन’ के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में विजय की प्रशंसा वाले पोस्टर भी लगाए गए। फिल्म की शानदार सफलता की कामना के लिए उनके कई प्रशंसकों और समर्थकों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की।

इस बीच, फिल्म की टिकटों की कीमतों में कथित वृद्धि के आरोप भी लगे। टिकट दरों में वृद्धि को लेकर लोगों के बीच हुई बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ।

वरिष्ठ मंत्री एन. आनंद और फिल्म निर्माता वेंकट नारायण के शहर में फिल्म देखने की संभावना है।

तमिलनाडु के एक हजार से अधिक सिनेमाघरों में से करीब 950 में फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाषा प्रचेता सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में