झुंझुनूं में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ads

झुंझुनूं में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 09:25 PM IST

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की 148 पेटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

एक बयान के अनुसार पिलानी थाने की एक टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक टीम ने मंड्रेला-पिलानी रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान मंड्रेला की तरफ से आती हुए संदिग्ध वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई।

बयान में कहा गया है कि पिकअप वाहन के पिछले हिस्से में पुराने सोफा सेट और लोहे की अलमारी के पीछे छिपाकर 148 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब रखी गई थी।

बयान के अनुसार आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

बयान में कहा गया है कि आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी हरियाणा सीमा से शराब लेकर राजस्थान के रास्ते गुजरात जा रहा था। भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब