दिल्ली में उमस भरा मौसम, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में उमस भरा मौसम, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 09:02 PM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को गर्मी और उमस का असर रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 70 से 85 प्रतिशत के बीच रहा और दिल्ली में दिन के दौरान एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच शहर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में एक मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आईएमडी ने सोमवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अन्य मौसम केंद्रों में पालम में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में क्रमशः 34.6 डिग्री और 25.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 33.4 डिग्री और 22.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 35 डिग्री और 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा अमित नरेश

नरेश