अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सैकड़ों विधायक, मनाने में जुटे डिप्टी सीएम

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सैकड़ों विधायक, मनाने में जुटे डिप्टी सीएम

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सैकड़ों विधायक, मनाने में जुटे डिप्टी सीएम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 17, 2019 12:45 pm IST

लखनऊ। यूपी बीजेपी के सैकड़ों विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर धरने पर बैठ गए हैं, बीजेपी विधायकों के साथ-साथ विपक्ष के भी तमाम विधायक सदन में धरने पर बैठे हैं और विधायक एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। धरने पर बैठे विधायकों की संख्या 100 से 150 के करीब बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें — सीएम की हुंकार- खुद की नागरिकता नहीं करुंगा सिद्ध, मोदी- शाह देश को जलाना, काटना और बांटना चाहते हैं

दरअसल, गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर सदन में अपनी बात रख रहे थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। नंद किशोर का आरोप है कि उन्हें गाजियाबाद पुलिस ने प्रताड़ित किया है, इसी बात को लेकर वह विधानसभा में अपनी बात रखना चाहते थे।

यह भी पढ़ें — शाहरुख खान की बेटी सुहाना की वायरल हो रही ये PIC, स…

बीजेपी विधायक नंद किशोर इस बात से नाराज होकर विधानसभा के अंदर धरने पर बैठ गए, इस दौरान उन्हें अन्य विधायकों का भी साथ मिला, इस बीच हंगामा बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही 45 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा कल तक स्थगित होने के बाद भी भाजपा के 100 से ज़्यादा विधायक सदन में अपनी ही सरकार में उपेक्षित होने के कारण धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें — मध्यप्रदेश से बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार, 2009 में कोलकाता के रास्ते घुसा, तीन राज्यों में ​बिताए 10 साल

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/DCdWHtmUSHM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com