आग की चपेट में सैकड़ों झुग्गियां,आखिरकार कैसे और किसने लगाई आग ?
आग की चपेट में सैकड़ों झुग्गियां,आखिरकार कैसे और किसने लगाई आग ?
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर इलाके में एक अफवाह के चलते सैकड़ों झुग्गियां जलकर नष्ट हो गई। आग पहले तो मामूली रूप से थी लेकिन झुग्गियों में मौजूद गैस सिलेंडरों से आग बढ़ती गई। और देखते ही देखते एक धर्मिक स्थल समेत सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के शाह का रायपुर दौरा, स्वागत में मंडल प्रभारी निकालेंगे बाइक रैली, कोर ग्रुप की लेंगे बैठक
दरअसल, मेरठ कैंट के सदर इलाके में मलिन बस्ती में कैंट बोर्ड की टीम पुलिस के साथ अवैध निर्माण हटाने गई थी, इस दौरान ये अफवाह फैल गई कि बोर्ड और पुलिस की टीम अवैध वसूली के मकसद से पहुंची है। जिसके बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों से पुलिस वालों से बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया की लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें: हंदवाड़ा में गोलीबारी के दौरान एक आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी
फिलहाल आस-पास के इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ घटना स्थल पर पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। इस हादसे में पुलिस समेत कई लोग घायल हो गए है। पुलिस मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Facebook


