हैदराबाद: सड़क दुर्घटना के मामले में कला निर्देशक आनंद साई का बेटा गिरफ्तार

Ads

हैदराबाद: सड़क दुर्घटना के मामले में कला निर्देशक आनंद साई का बेटा गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 09:36 AM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 09:36 AM IST

हैदराबाद, दो सितंबर (भाषा) जाने-माने कला निर्देशक आनंद साई के बेटे संदीप को हैदराबाद में हुई एक सड़क दुर्घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में 31 वर्षीय एक राहगीर की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना 31 अगस्त की सुबह रायदुर्गम थाना क्षेत्र में हुई जब बिहार का एक प्रवासी मजदूर सड़क पार कर रहा था और एक एमपीवी की टक्कर से घायल हो गया।

हादसे के बाद एमपीवी चालक एक अन्य कैब चालक के साथ मिलकर घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था तभी संदीप की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पेड़ की शाखाओं की वजह से उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। संदीप की कार को पीछे से एक और कार ने भी टक्कर मारी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इस घटना में पहले से घायल राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल एमपीवी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

‘आर्किटेक्ट’ के तौर पर काम करने वाले संदीप जब अपने एक साथी के साथ कार से कार्यालय से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों मौके से भाग गए थे।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया और संदीप को पकड़ा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

रायदुर्गम थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

भाषा सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र