हैदराबाद: संपत्ति विवाद में रिश्तेदार की हत्या, शव के टुकड़े झील में फेंके

हैदराबाद: संपत्ति विवाद में रिश्तेदार की हत्या, शव के टुकड़े झील में फेंके

हैदराबाद: संपत्ति विवाद में रिश्तेदार की हत्या, शव के टुकड़े झील में फेंके
Modified Date: March 19, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: March 19, 2026 1:05 am IST

हैदराबाद, 18 मार्च (भाषा) हैदराबाद में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी एक रिश्तेदार की हत्या कर उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले महीने संपत्ति को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला को डंडे से मारा था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में छिपाकर रखा था।

इस घटना के अगले दिन आरोपी एक अन्य व्यक्ति की मदद से 40 वर्षीय महिला के शव को एक झील के पास ले गया और वहां उसने आरी से शव के पैर काटे और शरीर के अंगों को पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला ने संयुक्त रूप से एक संपत्ति खरीदी थी। महिला अपने हिस्से का हस्तांतरण चाहती थी जबकि आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि विधवा महिला के किसी व्यक्ति से कथित ‘संबंध’ को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि महिला के लापता होने पर उसे ढूंढने की कोशिश के दौरान उसके शव के अंग बरामद किए गए।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में